जयनगर में झामुमो ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

जयनगर में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि वे हमेशा सभी के दिलों में जीवित रहेंगे।

जयनगर, कोडरमा: झामुमो प्रखंड इकाई की ओर से जयनगर पूर्वी पंचायत भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने की.

मौके पर नेताओं ने कहा कि स्व सुदिव्य कुमार सोनू को कभी भुलाया नहीं जा सकता. वे हमेशा सभी के दिलों में रहेंगे. प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने लोगों से 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की.

मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, प्रखंड सचिव विवेक गुप्ता, महावीर यादव, एके चौधरी, राम प्रसाद सिंह, जगरनाथ पासवान, द्वारिका यादव, ईश्वर यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित चौधरी, प्रखंड उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, मनोज सोनी, रामेश्वर यादव, रामप्रवेश यादव, रवि यादव, विनोद यादव, मुखिया कौशर खान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >