आरपीवाइ ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया केटीपीएस का भ्रमण

आरपीवाइ ग्लोबल स्कूल कोडरमा के विद्यार्थियों ने केटीपीएस का शैक्षणिक परिभ्रमण किया.

जयनगर. आरपीवाइ ग्लोबल स्कूल कोडरमा के विद्यार्थियों ने केटीपीएस का शैक्षणिक परिभ्रमण किया. परिभ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने औद्योगिक संचालन तथा संयंत्र सुरक्षा की जानकारी ली. उन्हें संयंत्र के समग्र कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया. वहीं कंट्रोल रूम, कूलिंग टावर, सोलर पावर इंस्टॉलेशन जैसे प्रमुख स्थलों का अवलोकन कराया गया. विद्यार्थियों ने एग्जीक्यूटिव निदेशक सीएंडएम सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर, जीएम मानस नस्कर, तापस मिर्धा, मांडवी झा सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की. विद्यार्थियों के साथ स्कूल के उप प्राचार्य रोहन कुमार, सेफ्टी ऑफिसर भोला वर्मा, एचआर मैनेजर आशीष कुमार, आकाश आंनद, राखी कुमारी आदि मौजूद थे. उक्त जानकारी नवीन कुमार ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >