OTP, PIN और पासवर्ड साझा न करें, कोडरमा में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

कोडरमा के पीवीएसएस डीएवी स्कूल में साइबर सुरक्षा और डिजिटल अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी।

कोडरमा: झुमरीतिलैया के पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल में लीगल लिटरेसी क्लब की ओर से साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र व पटना हाइकोर्ट के क्रिमिनल लॉयर प्रिय रंजन और साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञ रित्विक ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के कानूनी व तकनीकी उपायों की जानकारी दी.

प्रिय रंजन ने विद्यार्थियों को फिशिंग, फर्जी लिंक, साइबर ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग और फर्जी प्रोफाइल जैसे अपराधों के प्रति सतर्क किया. उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, पासवर्ड, पिन, बैंक संबंधी जानकारी अथवा निजी दस्तावेज साझा नहीं करना चाहिए. संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचने की सलाह दी.

प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने पूर्व छात्रों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों से विशेषज्ञों के सुझावों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >