कोडरमा नगर पंचायत की उपाध्यक्ष बनीं सोनी कुमारी

नगर पंचायत के अध्यक्ष समेत 15 वार्ड पार्षदों को दिलायी गयी शपथ

नगर पंचायत के अध्यक्ष समेत 15 वार्ड पार्षदों को दिलायी गयी शपथ उपाध्यक्ष चुनाव में सोनी कुमारी को 12 व रेणु देवी को तीन वोट मिले कोडरमा बाजार. नगर पंचायत कोडरमा के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान नगर पंचायत कोडरमा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू समेत 15 वार्ड पार्षदों को डीसी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. साथ ही सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति अवगत कराया. शपथ ग्रहण के उपरांत नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ. उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 6 से रेणु देवी और वार्ड नंबर 11 की पार्षद सोनी कुमारी ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ ओमप्रकाश मंडल के समक्ष नामांकन दाखिल किया. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए मतदान कराया गया. इसमे सोनी कुमारी को 12 और रेणु देवी को तीन वोट प्राप्त हुए. वोटों की गिनती के बाद सोनी कुमारी को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर व अन्य मौजूद थे. शपथ ग्रहण के उपरांत राजनैतिक गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित किया कोडरमा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू पद और गोपनीयता की शपथ लेने के उपरांत अपने राजनैतिक गुरु स्व रमेश प्रसाद यादव के समाधि स्थल पर पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया. जन आकांक्षाओं पर खरा उतरूंगा : साजिद शपथ ग्रहण करने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू ने जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ नगर की जनता ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है उनकी उम्मीदों को टूटने नहीं देंगे. जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे. बहुत जल्द ही नगर पंचायत में काम दिखने लगेगा. सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी. त्योहारों को देखते हुए अविलंब शहर की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आदि पर कार्य शुरू किया जायेगा. जन समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता रहेगी : सोनी नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सोनी कुमारी ने कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद के साथ वार्ड पार्षदों ने इतनी बड़ी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, उस पर खरा उतरने का शत प्रतिशत प्रयास करूंगी. कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से किया जायेगा. जन समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता सूची में सर्वोपरि रहेगा. बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के सहयोग और मार्गदर्शन से कोडरमा नगर पंचायत को विकसित नगर पंचायत बनायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >