कोडरमा. थाना क्षेत्र की एक विवाहिता महिला ने तिलैया डैम के हाडाही गांव निवासी रोहित पासवान पर शादी का प्रलोभन देकर एक वर्ष से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रविवार को कोडरमा जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, गत शुक्रवार की देर रात आरोपी युवक महिला से मिलने पहुंचा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी रोहित पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
आलू लोड ट्रक पलटा, चालक घायल
कोडरमा बाजार. नौवां माइल घाटी के समीप रविवार को आलू लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, आलू लोड ट्रक हजारीबाग से कोडरमा होते हुए बिहार जा रहा था, नौवां माइल घाटी के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल चालक को सदर अस्पताल भेजा गया.
