कोडरमा बाजार, कोडरमा : सृजन महिला विकास मंच द्वारा संचालित सामुदायिक सशक्तीकरण परियोजना फेज-3 के तहत बिरहोर समुदाय की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जियोरायडीह और पंचगांवा में सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया.
प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संस्था की सचिव नरगिस खातून ने कहा कि बिरहोर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं स्वरोजगार के जरिये स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकेंगी.
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान बिरहोर महिलाओं को कपड़े की सिलाई के साथ-साथ कपड़ों की कटिंग और अन्य जरूरी जानकारियां भी दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से बिरहोर समुदाय की महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने में सक्षम होंगी.
