अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा

उन्होंने अदालत के प्रवेश व निकास मार्गों पर तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, आगंतुकों की जांच व्यवस्था तथा बंदी पेशी की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया़

कोडरमा. एसपी अनुदीप सिंह ने शुक्रवार को अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया़ इस दौरान उन्होंने अदालत के प्रवेश व निकास मार्गों पर तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, आगंतुकों की जांच व्यवस्था तथा बंदी पेशी की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया़ साथ ही पदाधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने सभी को सतर्क व मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नजर रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया़ एसपी ने कहा कि बिना जांच किसी को भी अंदर प्रवेश न करने दें. मौके पर डीएसपी मुख्यालय रतिभान सिंह, परिचारी प्रवर विधान शर्मा, अभियोजन कोषांग के प्रभारी विनोद कुमार, कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान व अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >