कोडरमा: मरकच्चो थाना क्षेत्र के महूगांय पंचायत अंतर्गत सोनेडीह डेबवा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. मारपीट की घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आयी है.
घटना को लेकर दूसरे पक्ष के दुर्गा मोदी ने मरकच्चो थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में उन्होंने सत्येंद्र मोदी (35), बिरेंद्र मोदी (48), राजकुमार मोदी (53), अजय कुमार मोदी (39) चारों के पिता स्व. भूणेश्वर मोदी तथा प्रिंस मोदी (24), पिता राजकुमार मोदी को नामजद अभियुक्त बनाया है. सभी आरोपी सोनेडीह डेबवा गांव के निवासी बताये गये हैं.
दुर्गा मोदी ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
