विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

कोडरमा में आयोजित चित्रांकन, निबंध और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सम्मानित किया। जानिए पूरी खबर यहाँ।

कोडरमा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित चित्रांकन, निबंध और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सोमवार को डीएलएसए हॉल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया. चित्रांकन प्रतियोगिता में सीडी गर्ल्स हाई स्कूल झुमरी तिलैया की सिम्मी कुमारी प्रथम, अंबिका कुमारी द्वितीय और आकृति कुमारी तृतीय रहीं.

निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी कुमारी प्रथम, सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया के राजवीर कुमार द्वितीय तथा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा की रानी कुमारी तृतीय रहीं. भाषण प्रतियोगिता में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा की श्रेया राज प्रथम, कोडरमा उच्च विद्यालय के कविराज द्वितीय और नंदनी कुमारी तृतीय रहीं.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक कर अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है. कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डीएलएसए सचिव प्रज्ञा वाजपेयी ने किया.

मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सचिंद्रनाथ सिन्हा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा, सीजीएम अमित कुमार वैष्य, जेएम सत्यभामा कुमारी, ज्योत्सष्ना पांडेय, नमिता मिंस, मुनसफ मिथिलेश कुमार, डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता नवल किशोर, किरण कुमारी, राजेंद्र मंडल, अरुण कुमार ओझा, अश्विनी शरण आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajesh

Published by: वैभव विक्रम

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >