सत्संग से मन को शांति व ऊर्जा मिलती है

कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई

झुमरीतिलैया . सदगुरु सदाफल देव संस्थान के तत्वावधान में नववर्ष पर वरिष्ठ गुरु भाई साधक ओमप्रकाश द्विवेदी के निवास पर झंडोत्तोलन सह सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई, जिसके पश्चात सामूहिक सत्संग का आयोजन किया गया. सत्संग के दौरान सदगुरु देव के विचारों पर प्रकाश डालते हुए आध्यात्मिक जीवन, सेवा, सदाचार और आपसी प्रेम का संदेश दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि सत्संग के माध्यम से मन को शांति, ऊर्जा और नयी प्रेरणा प्राप्त होती है. मौके पर अरविंद भदानी, राजेंद्र मोदी, दीप नारायण, रामानुज पांडेय, सुभाष जैन, शशिकांत, राजीव रंजन, प्रेम कुमार, चितरंजन, सुरेश सेठ, कामाख्या नारायण, अखिलेश, सुमित्रा देवी, संगीता आर्या, तारा वर्मा, रुबी देवी, रुकमिणी, रीता देवी, सुनीति सेठ आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >