सतगावां, कोडरमा : थाना क्षेत्र के राउतडीह गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (27) की गुरुवार को दिल्ली में हादसे में मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कुमार दिल्ली के सिरसपुर स्थित कान्हा एग्रो फूड्स जय माता दी दाल मिल में काम करता था. परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार वह मिल से करीब 16 किलोमीटर दूर मायापुरी क्षेत्र में ट्रक से दाल की बोरियां उतारने गया था. इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया.
हादसे में गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद राउतडीह गांव में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं.
