सतगावां में सेवानिवृत CO को दी गयी विदाई, मौके पर मौजूद रहें अंचल और प्रखंड कार्यालय कर्मी

सतगावां प्रखंड कार्यालय में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सतगावां: सतगावां प्रखंड सह अंचल सभागार में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी की सेवानिवृत्ति होने पर शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह व संचालन रविंद्र शांडिल्य ने किया.

समारोह को संबोधित करते हुए 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि अंचल अधिकारी अपने सरकारी सेवाकाल का पूर्ण सजगता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं, अब वे जीवन के दूसरे पड़ाव में कदम रख रहे हैं, जहां वे अपने पारिवारिक और सामाजिक जीवन में शत प्रतिशत योगदान देंगे.

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी को अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. समारोह के समापन के बाद प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में जुलूस निकाला गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं.

मौके पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलू सिंह, विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन, रणधीर यादव, रामावतार चौधरी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष लालदेव यादव, अनुज यादव, सुनील सिंह, मंटू गुप्ता, उदय राम सहित अंचल व प्रखंड कार्यालय कर्मी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >