त्याग और सेवा ही भारत के राष्ट्रीय आदर्श हैं

अखिल भारत विवेकानंद युवा महामंडल ने निकाली रैली

अखिल भारत विवेकानंद युवा महामंडल ने निकाली रैली झुमरीतिलैया. अखिल भारत विवेकानंद युवा महामंडल की झुमरीतिलैया शाखा के तत्वावधान में अड्डी बंगला दुर्गा मंदिर से स्कूली बच्चों ने रैली निकाली. रैली नगर भ्रमण करती हुई झंडा चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. रैली में शामिल बच्चे स्वामी विवेकानंद के शक्तिप्रद संदेशों वाले पोस्टर हाथों में लिये हुए थे और जान लिया है हमने राज, चरित्र से बनता देश-समाज जैसे नारों से वातावरण को ऊर्जावान बना दिया. रैली में मोहन आधारशिला, पुरुषार्थ क्लासेस सुपर-21, विवेकानंद आइडियल पब्लिक स्कूल, धरगांव सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं महामंडल के सदस्य शामिल थे. झंडा चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महामंडल की केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि त्याग और सेवा ही भारत के राष्ट्रीय आदर्श हैं. मौके पर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन ही जनसामान्य के लिए सबसे बड़ा संदेश है. उन्होंने महामंडल द्वारा चलाये जा रहे चरित्र निर्माण आंदोलन की भी विस्तृत जानकारी दी. धनबाद से आये रामचंद्र मिश्र ने युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया. सचिव अजय पांडेय ने स्वागत भाषण दिया. मंच संचालन अजय अग्रवाल ने किया. धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया. जनसभा को सुपर-21 के शिक्षक असीम तिवारी, फुलवरिया इकाई के जयप्रकाश मेहता एवं जानिबीगहा इकाई के राहुल सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गीतों ने सभा में विशेष रंग भर दिया. सोमनाथ उर्फ सोनू पांडेय ने वीर सेनापति… सहित कई गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसमें तबले पर अजय पांडेय की संगति रही. वहीं विवेकानंद प्रोग्रेसिव स्कूल से आये मो शाहनवाज ने हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं गीत गाकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंडल शाखा के सुदीप बिश्वास, पिंटू कुमार, शशि कुमार, बिशुनदेव यादव, प्रदीप गुरु, फुलवरिया इकाई के सुमन कुमार, जानिबीगहा इकाई के सुबोध कुमार एवं संजीव कुमार, मोहन आधारशिला विद्यालय की निदेशक प्रीति गुप्ता तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >