सेक्रेड के विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की 11वीं जापान ऑन कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया.

प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की 11वीं जापान ऑन कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया. यह प्रतियोगिता एक्सपीरियंस जापान संस्था द्वारा आयोजित की गयी थी, जिसमें विद्यालय के कुल 67 चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, रंगों का संतुलन तथा जापानी संस्कृति पर आधारित कलात्मक प्रस्तुति को निर्णायकों ने अत्यंत सराहा. संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र मेहता द्वारा विद्यालय के शानदार प्रदर्शन के लिए सेक्रेड हार्ट स्कूल को हाल ही में स्टार स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है. मौके पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं विद्यालय की कला शिक्षिका कुंतल जेठवा एवं अनुष्का कुमारी को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये. विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया. मौके पर प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, लगन और निरंतर अभ्यास से राष्ट्रीय मंच पर विद्यालय की विशिष्ट पहचान बनायी है. यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है, हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी कला एवं शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे. मौके पर उप प्राचार्य प्रवीण कुमार सहित भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >