झुमरीतिलैया के सेक्रेड हार्ट स्कूल में भाई की कलाई पर सजा प्यार, नन्हे-मुन्नों ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन

झुमरीतिलैया के सेक्रेड हार्ट स्कूल में नन्हे बच्चों ने रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्राचार्य ने बच्चों को रक्षाबंधन का महत्व समझाया।

झुमरीतिलैया: सेक्रेड हार्ट स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने धूमधाम और उत्साह के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया. कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. रक्षाबंधन को लेकर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा.

इस दौरान बच्चे कैजुअल ड्रेस में विद्यालय पहुंचे. छात्र-छात्राएं अपने साथ सुंदर राखियां और मिठाइयां लेकर आये थे. छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर प्रेम और स्नेह के साथ राखी बांधी. इसके बाद बच्चों ने आरती उतारी और एक-दूसरे को मिठाई व चॉकलेट खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं.

बच्चों ने जाना रक्षाबंधन का महत्व

विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने, सहयोग करने और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प भी है.

उन्होंने बच्चों से आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर अलका सिंह, निशा कुमारी, प्रियंका मोदी, सपना शर्मा, प्रियंका सिंह, लता सिन्हा, पूजा अरोरा, दीक्षा सिंह, रेखा राणा, स्वीटी सिन्हा, सीमा जैन, रूबी वर्मा, अनुष्का कुमारी सहित विद्यालय की शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >