स्थानीय हितों को ध्यान में रखते हुए नियम बनाना चाहिए : अर्जुन मुंडा

पेसा कानून में स्थानीय हितों की अनदेखी की गयी है. इसमे स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियम बनाना चाहिए.

प्रतिनिधि

कोडरमा : पेसा कानून में स्थानीय हितों की अनदेखी की गयी है. इसमे स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियम बनाना चाहिए. राज्य सरकार को सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि पेसा कानून में कुछ बिन्दुओं को नजरअंदाज किया गया, उन्हें संशोधन के साथ शामिल किया जाना चाहिए. उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को बिहार से आने के क्रम में स्थानीय परिसदन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से कहीं. इसके पूर्व श्री मुंडा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. पत्रकारों के साथ बातचीत के क्रम में उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित इंग्लैंड दौरे को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पूंजी निवेश के लिए राज्य के मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर जा रहे हैं तो अच्छी बात है, लेकिन इसका लाभ राज्य की जनता को मिलना चाहिए, ऐसा न हो कि राज्य के कोष से सिर्फ मुख्यमंत्री विदेश दौरा कर खाली हाथ लौटें. श्री मुंडा ने राज्य में पुराने और बंद पड़े उद्योग धंधों को भी पुनर्जीवित करने पर सरकार को सकारात्मक विचार करने की बात कही. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, रामनाथ सिंह, नितेश चंद्रवंशी, राजू सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >