आरपीएफ ने शराब के साथ एक को पकड़ा

आरपीएफ ने शनिवार को कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से अवैध रूप से ले जायी जा रही शराब बरामद की है.

झुमरीतिलैया. आरपीएफ ने शनिवार को कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से अवैध रूप से ले जायी जा रही शराब बरामद की है. वहीं एक तस्कर वरुण कुमार (18) पिता-हरिद्वार सिंह को गिरफ्तार किया है. वह गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी का रहनेवाला है. इंस्पेक्टर दीपक कुमार के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या 4-5 पर पिठ्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में युवक को देखा गया. पूछताछ करते हुए बैग की तलाशी ली गयी, जिसमें 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. वहीं गाड़ी संख्या 12801 अप पुरी-नई दिल्ली पुरुषोतम एक्सप्रेस में भी शराब बरामद हुई. इंस्पेक्टर के अनुसार ट्रेन के गझंडी रेलवे स्टेशन पास करने के क्रम में साधारण कोच की जांच करने पर पिठ्ठू बैग शौचालय के पास मिला. पूछताछ में किसी ने अपना दावा नहीं किया. बैग से 23 पीस बीयर, चार बोतल अंग्रेजी शराब व आठ पैकेट देसी शराब बरामद की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >