झुमरी तिलैया में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का नया ‘गोरखा ग्रीन’ एडिशन लॉन्च, रेट्रो लुक ने जीता दिल

झुमरी तिलैया के विनायक बाइकस शोरूम में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का नया गोरखा ग्रीन एडिशन लॉन्च हुआ. जानें बाइक की खासियतें और बुकिंग की पूरी जानकारी.

कोडरमा : रॉयल एनफील्ड की लोकप्रिय बाइक क्लासिक 350 का नया ‘गोरखा ग्रीन’ एडिशन बुधवार को झुमरी तिलैया में लॉन्च किया गया. रांची-पटना बाईपास रोड स्थित अधिकृत शोरूम विनायक बाइकस में आयोजित समारोह में नए एडिशन का भव्य अनावरण किया गया. इस दौरान बाइक के नए रंग और आकर्षक लुक को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला. नया ‘गोरखा ग्रीन’ रंग भारतीय गोरखा जवानों के साहस, शौर्य, परंपरा और अटूट मजबूती से प्रेरित बताया गया. समारोह में शोरूम के प्रोपराइटर सुमित कुमार, मैनेजर मनीष कुमार समेत सभी कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. अतिथियों ने बाइक का अनावरण कर नए एडिशन की खूबियों की जानकारी ली.

गोरखा ग्रीन एडिशन में रेट्रो लुक के साथ दमदार अंदाज

डीलर सुमित कुमार ने बताया कि क्लासिक 350 के गोरखा ग्रीन एडिशन में रॉयल एनफील्ड का प्रतिष्ठित रेट्रो डिजाइन बरकरार रखा गया है. गहरे हरे रंग ने बाइक के क्लासिक लुक को और आकर्षक बना दिया है. यह एडिशन खासकर उन राइडर्स को पसंद आ सकता है, जो पारंपरिक रॉयल एनफील्ड लुक के साथ अलग और दमदार रंग चाहते हैं. बाइक में 349 सीसी का जे-सीरीज इंजन दिया गया है, जो स्मूथ और भरोसेमंद राइडिंग अनुभव के लिए जाना जाता है. शोरूम प्रबंधन के अनुसार, नया एडिशन शहर में रोजमर्रा की सवारी के साथ लंबी दूरी और एडवेंचर राइडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है. ये भी पढ़ें: BIT Mesra में झारखंड के छात्रों के लिए फिर 50% सीटें होंगी आरक्षित, अगले सत्र से लागू

नए एडिशन के साथ क्लासिक 350 का बढ़ा क्रेज

नए एडिशन के लॉन्च के साथ झुमरी तिलैया में रॉयल एनफील्ड प्रेमियों के लिए क्लासिक 350 का एक नया विकल्प जुड़ गया है. शोरूम प्रबंधन ने इच्छुक ग्राहकों से विनायक बाइकस पहुंचकर बाइक की टेस्ट राइड लेने और बुकिंग कराने की अपील की है

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में निर्माणाधीन मकान से 5 लाख के सामान की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >