साप्ताहिक बैठक में योजनाओं की समीक्षा

प्रगति प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश

प्रगति प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ गौतम कुमार ने की. बैठक में विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गयी. वहीं पूर्व में दिये गये निर्देशों एवं लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गयी. इस दौरान मनरेगा, पंचायती राज, प्रधानमंत्री आवास योजना, आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम, जनगणना निर्वाचन कार्य, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में मनरेगा से संचालित कार्यों पर जोर दिया गया. बीडीओ श्री कुमार ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक मजदूरों का डिमांड दर्ज कराया जाये तथा पंचायत स्तर पर नियमित रूप से श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराया जाये, ताकि ग्रामीण मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके. इसके अतिरिक्त मनरेगा द्वारा संचालित योजनाओं की गुणवत्ता समयबद्धता, जियो टैगिंग कार्यों की भी समीक्षा हुई. संबंधित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बीएफटी शिवम कंप्यूटर ऑपरेटर को निर्देश दिया गया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध करायें. मौके पर प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सह सहायक अभियंता तारिक अनवर, प्रखंड समन्वयक विवेक कुमार सुमित कुमार झा, आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार, एबीएफ अशोक कुमार, पंचायत सचिव रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >