कोडरमा में 10 दिन से बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, ट्रांसफार्मर मिलने के आश्वासन पर हटे

कोडरमा के जामू गांव में 10 दिनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बिजली विभाग की लापरवाही पर जताया विरोध।

मरकच्चो. प्रखंड के जामू गांव में 10 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया. दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुआ जाम करीब एक घंटे तक रहा. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी और आवागमन प्रभावित रहा.

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था. इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को देने के बावजूद अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया. बिजली आपूर्ति बाधित रहने से बच्चों की पढाई, मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा के कई काम प्रभावित हो रहे हैं. बिजली से चलने वाले मोटर बंद रहने के कारण पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है.

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा. जाम की सूचना मिलने पर मरकच्चो पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया.

बाद में बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर इश्यू किये जाने की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया और मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >