विद्यार्थियों के लिए आवासीय पठन–पाठन शुरू

जिला प्रशासन की ओर से आवासीय पठन-पाठन मंगलवार को शुरू हुआ.

कोडरमा.आगामी माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कोडरमा जिले के छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन में सुधार के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से आवासीय पठन-पाठन मंगलवार को शुरू हुआ. पहले दिन 10वीं के छात्र-छात्राओं को हिंदी, भूगोल, रसायन एवं गणित विषयों का सिलेबस के अनुसार पठन-पाठन कराया गया. कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान एवं गणित विषयों का सिलेबस के अनुसार अध्ययन कराया गया. कार्यक्रम का डीडीसी रवि जैन ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सिलेबस के अनुसार पूरी तैयारी करायी जाये. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >