सैनिक स्कूल में उत्साह के साथ मना गणतंत्र दिवस

सैनिक स्कूल तिलैया में गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया.

कोडरमा . सैनिक स्कूल तिलैया में गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया. सबसे पहले भारतीय थल सेना के वरिष्ठ अधिकारी सह प्राचार्य कर्नल एस मोहनराव आर ने अमर तिलैयन को पुष्प-चक्र चढ़ा श्रद्धांजलि दी. इसके बाद कर्नल गेडियाक स्टेडियम में प्राचार्य ने राष्ट्र ध्वज फहरा कर झंडे को सलामी दी तथा परेड का निरीक्षण किया. इस अवसर पर वर्तमान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल लालनुन सियामा, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रशांत बिरादर, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मनोरंजन पाठक व अन्य मौजूद थे.

सांस्कृतिक संध्या में बिखरी सतरंगी छठा

कोडरमा . गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाइपास रोड स्थित शिव वाटिका में जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और लोगों का दिल जीत लिया. इससे पहले समारोह की शुरुआत डीसी ऋतुराज, डीडीसी रवि जैन, एसी पूनम कुजूर व अन्य ने संयुक्त रूप से किया. प्रदर्शन के आधार पर सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम को प्रथम, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कोडरमा को द्वितीय व सेक्रेट हार्ट स्कूल झुमरीतिलैया को तृतीय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, डोमचांच को चतुर्थ स्थान मिला. कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग कोडरमा द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया. मौके पर प्रभारी एसडीओ सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल, डीटीओ विजय कुमार सोनी, डीएसओ प्रदीप शुक्ला, डीपीआरओ प्रिंस गोडविन कुजूर, डीइओ अविनाश राम, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >