अनुकंपा समिति, पेंशन समिति एवं स्थापना समिति की बैठक कोडरमा. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को अनुकंपा समिति, पेंशन समिति एवं स्थापना समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान अनुकंपा आधारित नियुक्ति से संबंधित तीन मामलों पर विचार किया गया, जिसमें तीनों अभ्यर्थियों को लिपिक पद पर अनुकंपा आधारित नियुक्ति की अनुशंसा की गयी. पेंशन समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित लंबित सभी मामलों का निबटारा जल्द करें. कहा कि आने वाले छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अद्यतन सूची उपलब्ध करायें. इसके पश्चात स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें कर्मियों की सेवा संपुष्टि, प्रोन्नति एवं स्थानांतरण से संबंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गयी. मौके पर 105 शिक्षकों की सेवा संपुष्टि का निर्णय लिया गया. मौके पर डीडीसी रवि जैन, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, स्थापना उप समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.
अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा
अनुकंपा समिति, पेंशन समिति एवं स्थापना समिति की बैठक
