कोडरमा: कोडरमा के जयनगर प्रखंड के ग्राम गोहाल निवासी राजेंद्र रजक ने उपायुक्त कोडरमा को एक ज्ञापन देकर गरीब परिवारों के राशन कार्ड काटे जाने की समस्या के समाधान एवं पात्र परिवारों का कार्ड पुन: जारी करने की मांग की है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि जिले में अनेक गरीब परिवारों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं.
इनमें ऐसे कई परिवार है जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है. राशन उनके जीवन यापन का सहारा है. एक ही राशन कार्ड में कई भाईयों का नाम दर्ज है. यदि चार भाई का नाम एक ही राशन कार्ड में रहता है और उनमें से केवल एक भाई इनकम टैक्स भरता है तो तीन भाईयों का नाम काट दिया जाना अनुचित है. उन्होंने मांग किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार पात्र परिवार को शीघ्र राशन कार्ड निर्गत किया जाय.
