कोडरमा: जवाहर नवोदय विद्यालय की जूडो कोच रानी पांडेय और ग्रिजली पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक अविनाश कुमार को रांची के खेलगांव में 14 अगस्त तक आयोजित खेलो झारखंड जूडो प्रतियोगिता के लिए तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष रानी पांडेय को झारखंड सरकार की जूडो टीम की कोच के रूप में मणिपुर के लिए नियुक्त किया गया था.
रानी पांडेय और अविनाश कुमार के तकनीकी पदाधिकारी बनने पर झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष गोपाल त्रिपाठी, महासचिव प्रशिक्षित तिवारी, कोषाध्यक्ष अंशुमन राय, सह सचिव उपेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी अमिताभ, कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार और जिला सचिव प्रिंस मिश्रा ने बधाई दी है.
