कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए आकर्षक एवं रंग-बिरंगी राखियां तैयार कीं. बच्चों ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को राखी बांधकर प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का संदेश दिया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सानिया एवं युग ग्रुप के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के महत्व को दर्शाते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं जैनब एवं उनके समूह की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. सातवीं कक्षा की आरोही गुप्ता ने अंग्रेजी में तथा आरवी वर्मा ने हिंदी में रक्षाबंधन पर्व पर प्रकाश डाला.
प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान, जिम्मेदारी और सुरक्षा की भावना का प्रतीक है. उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों,अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी.
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं में लक्की पाठक, संध्या कुमारी, अंजली कुमारी, कृति कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
