Raksha Bandhan 2026: राखी भेजने वालों के लिए डाक विभाग का बड़ा तोहफा, 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफा और 10% छूट

रक्षाबंधन पर कोडरमा डाक विभाग ने राखी की सुरक्षित डिलीवरी के लिए विशेष तैयारी की है। अब मात्र 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफा और स्पीड पोस्ट पर 10% की छूट पाएं।

झुमरीतिलैया: रक्षाबंधन को लेकर कोडरमा डाक विभाग ने राखी की सुरक्षित और समयबद्ध डिलीवरी के लिए विशेष तैयारी की है. जिले के प्रमुख डाकघरों में राखी बुकिंग के समय में विस्तार किया गया है. झुमरीतिलैया मुख्य डाकघर में राखी की बुकिंग सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक की जा रही है. झुमरीतिलैया और कोडरमा मुख्य डाकघर समेत सात उप डाकघरों व 77 शाखा डाकघरों में राखी बुकिंग की व्यवस्था की गयी है.

ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त काउंटर भी खोले गये हैं. डाकघरों के काउंटर व परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. राखी भेजने के लिए लोगों को लिफाफा साथ लाने की जरूरत नहीं है. डाकघरों में भारतीय डाक विभाग का विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफा मात्र 10 रुपये में उपलब्ध है.

इसमें राखी रखकर स्पीड पोस्ट से बुकिंग करायी जा सकती है. रक्षाबंधन पर राखी मेल की बुकिंग में निर्धारित पात्र डाक शुल्क पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है. इसके लिये लिफाफे पर स्पष्ट रूप से राखी मेल अंकित करना जरूरी है. डाक निरीक्षक विकास रंजन ने बताया कि राखी को सुरक्षित व समय पर पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. झुमरीतिलैया के विभिन्न विद्यालयों में राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >