कोडरमा: तिलक, आरती और रंग-बिरंगी राखियां... कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में नन्हे-मुन्नों ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन

झुमरीतिलैया के कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर की शिशु वाटिका में नन्हे बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। देखिए पूरी रिपोर्ट।

झुमरीतिलैया: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर की शिशु वाटिका खंड में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और भाई-बहन के प्रेम का खूबसूरत संदेश दिया.

इस दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधी. शिशु वाटिका की छात्राओं रितिका, संतोषी, रुचिका, सान्वी, जीवा, निशिका समेत अन्य बच्चों ने अपने सहपाठियों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं. वहीं नन्हे बालकों ने अपनी बहनों को उपहार देकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं.

तिलक और आरती के साथ मनाया पर्व

बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ रक्षाबंधन की परंपराओं को निभाया. तिलक, आरती और राखी बांधने के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्सवमय हो गया. बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने कार्यक्रम को खास बना दिया.

विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और कर्तव्य का पवित्र त्योहार है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है.

मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष नारायण सिंह, प्रभारी मनोज कुमार सिंह, शिशु वाटिका की दीदी रिमझिम कुमारी, मोनिका कुमारी, रीतिका कुमारी, आराध्या सिंह समेत अन्य आचार्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >