रेलवे ने 1066 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा

पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल ने सघन टिकट जांच अभियान चलाया.

झुमरीतिलैया. पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल ने सघन टिकट जांच अभियान चलाया. मेगा टिकट जांच अभियान कोडरमा सहित धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना और सिंगरौली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर विशेष निगरानी के तहत चला. जांच के दौरान कुल 1066 यात्री बेटिकट, बुक किये बगैर सामान के साथ यात्रा करते पकड़े गये. इनसे कुल 6,42 लाख 465 रुपये का जुर्माना वसूला गया. धनबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि अभियान पूर्व नियोजित था और इसका उद्देश्य रेल यात्रियों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >