कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में क्विज़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, प्रधानाचार्य ने ये कहा

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हैरिटेज इंडिया क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने भारत की संस्कृति और इतिहास के बारे में जाना।

कोडरमा : मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा षष्ट से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 'हैरिटेज इंडिया' विषय पर आधारित इंटर-हाउस क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में भारत की समृद्ध संस्कृति, इतिहास, परंपराओं और विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामान्य ज्ञान, त्वरित सोच और टीम वर्क के कौशल को विकसित करना था.

प्रतियोगिता में सभी हाउसों के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. प्रश्न भारत के ऐतिहासिक स्थलों, स्वतंत्रता संग्राम, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों और सांस्कृतिक धरोहरों पर आधारित थे. कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा आठवीं की छात्रा राजश्री यादव ने किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं.

'हैरिटेज इंडिया' जैसे विषयों के माध्यम से बच्चे हमारे देश के गौरवशाली अतीत को समझते हैं और उस पर गर्व करना सीखते हैं. मैं सभी प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना करता हूं. वहीं निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता नहीं, बल्कि बच्चों में राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक चेतना जगाना भी है.

क्विज़ जैसी गतिविधियाँ जिज्ञासा और सीखने की चाहत को बढ़ाती हैं, सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. विजेता न्यूटन हाउस, प्रतिभागी जस्करण बग्गा, मो. ईशान, वेदांत, उपविजेता आइंस्टाइन हाउस, प्रतिभागी राघव सिंह, अनय कपसिमे, हर्षिल वत्सल आदि रहे. कार्यक्रम के अंत में विजेता और उपविजेता हाउस की टीमों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >