1200 स्ट्रीट लाइट व फॉगिंग मशीन खरीदने का निर्णय

नगर पंचायत बोर्ड बैठक में कई बिंदुओं पर की गयी चर्चा

नगर पंचायत बोर्ड बैठक में कई बिंदुओं पर की गयी चर्चा कोडरमा बाजार . नगर पंचायत कोडरमा बोर्ड की बैठक अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पूर्व में लिये गये निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गयी. बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था के लिए 1200 सोलर एवं इलेक्ट्रिक स्ट्रीट लाइट खरीदने की स्वीकृति प्रदान की गयी. साथ ही मच्छरों से राहत दिलाने के उद्देश्य से तीन फॉगिंग मशीन खरीदने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में एचएलएमसी से स्वीकृति के लिए विभिन्न योजनाओं के चयन पर विचार-विमर्श किया गया. इसके तहत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर शेड एवं स्टेज निर्माण, आंबेडकर पार्क के जीर्णोद्धार, बागीटांड़ स्टेडियम में हाई मास्ट लाइट लगाने तथा गांधी चौक, राजेंद्र चौक और सदर अस्पताल परिसर में विधायक मद से स्थापित वाटर एटीएम की मरम्मत कराने पर सहमति बनी. वहीं सुधा स्वीट्स और वार्ड 15 स्थित महावीर झंडा के समीप नगर पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों की सिक्योरिटी राशि में कमी लाने का भी निर्णय लिया गया. कहा गया कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सोलर एवं इलेक्ट्रिक लाइट भी खरीदी जायेगी, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को परेशानी न हो. इस दौरान फ्लाई ऐश की अनियमित ढुलाई का मामला भी उठा. सदस्यों ने उड़ते फ्लाई ऐश से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव पर चिंता जताते हुए इसकी ढुलाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. साथ ही बरसात से पहले सभी वार्डों की नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने और खुले नालों पर ढक्कन लगाने की स्वीकृति दी गयी. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी शंभु प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्ष सोनी कुमारी, वार्ड पार्षद सचिन कुमार, रफत शाहीन, रजिया खातून, गुंजा देवी, अहमद रजा, रेणु देवी, शाहिद हुसैन, सीमा कुमारी, रंजीत राम, रिया राज, रंजीत राम, अजीत वर्णवाल, सुप्रिया देवी, नगर प्रबंधक राजेश प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >