अहिवरण वंशज ने जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

अध्यक्ष प्रवीण मोदी ने कहा कि समाज हमेशा जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका में रहा है.

कोडरमा. अहिवरण वंशज मोदी वर्णवाल समाज की ओर से समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों काे सम्मानित किया गया. शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में कई लोग मौजूद थे. समारोह में झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन उर्फ लल्लू, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, वार्ड पार्षद अजीत वर्णवाल को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. अध्यक्ष प्रवीण मोदी ने कहा कि समाज हमेशा जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका में रहा है. नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें चुना है, उस पर खरा उतरना हमारी पहली जिम्मेदारी है. कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन ने कहा यह सम्मान समाज का स्नेह है, जो हमें और बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है. डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जरूरी है. वार्ड पार्षद अजीत वर्णवाल ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही हमारा लक्ष्य है. मौके पर दिलीप वर्णवाल, उपेंद्र वर्णवाल, देव कुमार मोदी, सुदेश मोदी, अक्षय वर्णवाल, डाॅ बीएनपी वर्णवाल, अरुण वर्णवाल, चंदन कुमार वर्णवाल, बलदेव मोदी, पंकज वर्णवाल, अजय वर्णवाल, पल्लव कुमार, मुरली मोदी, विकास वर्णवाल, बीरेंद्र मोदी, पवन वर्णवाल, अर्जुन वर्णवाल, शंभु वर्णवाल, दीप प्रकाश, राजेन्द्र वर्णवाल, डा. जेपीएन वर्णवाल, डा. रंजीत वर्णवाल, महेश मोदी, आशा वर्णवाल, मीरा वर्णवाल, रेणु वर्णवाल आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन अनूप वर्णवाल ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >