चंदवारा. उरवां निवासी युवक सचिन शर्मा की तिलैया डैम में नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत को लेकर दो दिनों से जारी धरना शुक्रवार को सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हो गया. वार्ता में बरही विधायक मनोज कुमार यादव, निर्माण एजेंसी के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे. मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और कंपनी में कार्य के दौरान एक नौकरी देने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि डैम में डीवीसी के वाटर सोलर प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा था और उस दौरान इस्तेमाल किया गया फ्लोटर बहकर किनारे की ओर आ गया, जिसके सहारे युवक नहा रहा था. इसी दौरान फ्लोटर पलट गया और युवक फंसकर डूब गया. वार्ता में सांसद प्रतिनिधि प्रवीण उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, बरही विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, निर्माण कंपनी के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे.
मुआवजा और नौकरी का आश्वासन के बाद धरना समाप्त
वार्ता में बरही विधायक मनोज कुमार यादव, निर्माण एजेंसी के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे.
