प्रेरणा शाखा स्वच्छता अभियान का किया आगाज

शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की दिशा में मारवाड़ी युवा मंच एवं प्रेरणा शाखा ने पहल की है.

झुमरीतिलैया. शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की दिशा में मारवाड़ी युवा मंच एवं प्रेरणा शाखा ने पहल की है. संगठन ने वार्डवार कमेटी बनाकर शहर को स्वच्छ बनाने का व्यापक अभियान शुरू किया है. अभियान की शुरुआत वार्ड नौ के अंतर्गत चांडक कॉम्प्लेक्स से की गयी. अभियान के तहत छह प्रमुख कार्यों को तय किया गया है. पहला प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण नगरपालिका द्वारा किया जायेगा. वहीं रोजाना झाड़ू लगाकर कॉम्प्लेक्स को साफ रखा जायेगा. हर महीने नालों की सफाई की जायेगी. चांडक कॉम्प्लेक्स से गुजरनेवाले मुख्य नाले की मरम्मत करायी जायेगी. कॉम्प्लेक्स की सभी सड़कों पर पेवर ब्लॉक लगाये जायेंगे और पूरे परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाया जायेगा. मौके पर नगरपालिका की ओर से एक बड़ा डस्टबीन चांडक कॉम्प्लेक्स में रखा गया. वहीं सोमवार से 150 छोटे डस्टबीन (75 गीले कचरे और 75 सूखे कचरे के लिए) हर घर में वितरित किये जायेंगे. स्वच्छता को प्रभावी बनाने के लिए सभी अपार्टमेंटों के नीचे छह प्रकार के डस्टबीन रखे जायेंगे. दो बड़ा डस्टबीन सूखे कचरे के लिए, दो बड़ा डस्टबीन गीले कचरे के लिए, एक डस्टबीन घरेलू हानिकारक कचरे जैसे बैटरी, पेंट, ट्यूब लाइट आदि के लिए, एक डस्टबीन स्वास्थ्य व चिकित्सीय कचरे के लिए तथा एक ई-कचरे मोबाइल, चार्जर, कंप्यूटर पार्ट्स आदि के लिए रखे जायेंगे. मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने बताया कि यह अभियान केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वार्ड वार कमेटियों के माध्यम से पूरे शहर में इसे विस्तारित किया जायेगा. इसका उद्देश्य यह है कि झुमरीतिलैया स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित हो. मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राहुल जैन, उपाध्यक्ष वार्ड नौ के शुभम चौधरी, सदस्य संजय अग्रवाल, मोहित संघई के अलावा प्रेरणा शाखा से वार्ड नौ कमेटी की आशा बजाज, निशा संघई आदि मौजूद थे. इधर चांडक कॉम्प्लेक्स के शशि सेठी, सुरेंद्र काला, संजय काशलीवाल, शुभम दारुका सहित कई लोगों ने इस पहल की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >