कोडरमा स्टेशन पर स्टेशन मास्टर्स का ‘पावर डे’, 12 घंटे की ड्यूटी खत्म करने समेत उठीं कई मांगें

कोडरमा स्टेशन पर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने पावर डे मनाया। इस दौरान स्टेशन मास्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रेल प्रशासन से अपील की।

झुमरीतिलैया,कोडरमा: ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में कोडरमा स्टेशन पर स्टेशन मैनेजर विकास कुमार की अध्यक्षता में पावर डे मनाया गया. इस दौरान 11 अगस्त 1997 को संगठन द्वारा ट्रेनों को सभी सिग्नलों पर दो मिनट रोककर चलाने के आंदोलन को याद किया गया. आंदोलन को सफल बनाने वाले और इसमें अपना बलिदान देने वाले साथियों को श्रद्धांजलि दी गयी.

लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग

कार्यक्रम में केंद्रीय कमेटी की मांगों का समर्थन करते हुए रेल प्रशासन से इन्हें शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया गया. प्रमुख मांगों में स्टेशन मास्टर कैडर की सभी रिक्तियों को भरना, रेलवे में 12 घंटे की ड्यूटी समाप्त करना, बिना सीलिंग सभी कर्मचारियों को रात्रि भत्ता देना, आईआरटी/आईडीटी नीति को सुव्यवस्थित करना तथा आगरा की घटना की जांच रिपोर्ट जारी करना शामिल है.

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

गझंडी स्टेशन मैनेजर सह मंडल सचिव एआईएसएमए धनबाद विकास चंद्र यादव ने पावर डे की महत्ता पर प्रकाश डाला. कोडरमा स्टेशन मैनेजर सह जोनल उपाध्यक्ष, हाजीपुर शंभू शंकर ने संगठन के विकास पर चर्चा की. वहीं टीआई कोडरमा अरबिंद कुमार सुमन ने संगठन को और मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे.

मौके पर अजय कुमार, अंशुमान नंदन, प्रकाश कुमार, सुनील कुमार रजक, कुमार आशुतोष सिन्हा, जितेंद्र कुमार, गणेश कुमार मोदी, संजय कुमार राजन, उमेद्र कुमार, बालमुकुंद कुमार, सुनील कुमार, आरआर तिर्की समेत स्टेशन के कई स्टेशन मास्टर मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >