आरोपी के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

थाना पुलिस ने रविवार को असनाबाद पेट्रोल पंप के पास एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया.

झुमरीतिलैया. थाना पुलिस ने रविवार को असनाबाद पेट्रोल पंप के पास एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया. बताया जाता है कि अजय सिंह (पिता-स्व बाजो सिंह) के विरुद्ध जमीन विवाद को लेकर मारपीट सहित अन्य आरोपों में थाना कांड संख्या 115/25 दर्ज है. इस मामले में मुख्य आरोपी व अन्य फरार चल रहे हैं. पुलिस ने अदालत के आदेश पर रविवार को आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया. तय तिथि पर आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं होंगे, कानूनी रूप से कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >