बकाया मानदेय को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मियों का प्रदर्शन

डीसी को सौंपा गया ज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, डीसी को सौंपा गया ज्ञापन कोडरमा. आउटसोर्सिंग कंपनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स हजारीबाग के अंतर्गत जिले के सदर अस्पताल व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. वे तीन माह से बताया मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग कर रहे थे. इससे पूर्व सदर अस्पताल से झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (सीटू) के बैनर तले जुलूस निकाला गया. इस अवसर पर संघर्ष समिति के संयोजक और सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि कंपनी कर्मचारियों को मानदेय देने में नियमों का उल्लंघन कर रही है. अगर जल्द से जल्द भुगतान नहीं होता है, तो पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था ठप होगी. झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र कुमार तिवारी, सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने भी कर्मियों को संबोधित किया. झामुमो जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया. प्रदर्शन के उपरांत डीसी उत्कर्ष गुप्ता से एक प्रतिनिधिमंडल मिला और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में महेंद्र तुरी, धीरज तिवारी, शेखर कुमार, नीरज कुमार साहू, सत्येंद्र यादव, अभिजीत कुमार, विशाल राणा, पिंटू पंडित, राहुल कुमार, रजनी सिन्हा, निकिता सिन्हा, रूथ सुमन हंस, रानी सिन्हा, नंदनी सिन्हा, सुमा देवी, अमन कुमार, सुभाष आर्यन, गोविंद साव, राजकिशोर प्रसाद यादव, महीमा भारद्वाज, संजना कुमारी, जगधारी भगत, शालिनी कुमारी, अनुराधा कुमारी, राधा कुमारी, प्रेमलता, रंजीत कुमार, नंदकिशोर पांडेय सहित भारी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मचारी शामिल थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >