डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी यात्री बस, चार घायल

थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित जामू खाड़ी के पास रविवार की सुबह यात्रियों से भरी राजनंदनी नमक बस पलट गयी.

चंदवारा. थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित जामू खाड़ी के पास रविवार की सुबह यात्रियों से भरी राजनंदनी नमक बस पलट गयी. हादसे में चार यात्री घायल हो गये. घायलों में तीन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि मामूली रूप से चोटिल एक यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार बस (जेएच 02एफ-9649) हजारीबाग से बरही होते हुए झुमरीतिलैया जा रही थी. बस में 15-20 यात्री सवार थे. बस में सवार यात्रियों को कोडरमा स्टेशन पहुंचकर वहां से ट्रेन पकड़ना था. जैसे ही बस जवाहर घाट पार कर जामूखांडी के पास पहुंची, उसका पिछला टायर अचानक फट गया. टायर फटते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से को काफी नुकसान हुआ. यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़े और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में शबाना खातून, रवि पासवान और दुर्गेश्वरी पासवान का इलाज जारी है. एक अन्य यात्री को मामूली चोट आयी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. इधर, हादसे के तुरंत बाद बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही चंदवारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >