केटीपीएस में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

डीवीसी व सीआइएसएफ कर्मियों के बीच प्रक्षेण क्लब में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जयनगर. विज्ञान जागरूकता सप्ताह पर सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर डीवीसी व सीआइएसएफ कर्मियों के बीच प्रक्षेण क्लब में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य रूप से मौजूद वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि चित्रकला हमारी प्राचीन परंपरा है. अब इसका स्वरूप बदल गया है. बच्चे ड्राइंग बुक व कलर के साथ चित्र बनाने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता इस बात का प्रमाण है कि नन्हें बच्चे भी प्रतिभा के धनी है. प्रतियोगिता में 120 बच्चों ने भाग लिया. बच्चों ने एक से बढ़कर एक चित्र की प्रदर्शनी की. संचालन पीवीओ पंकज कुमार झा व नवीन कुमार ने किया. मौके पर दिनेश सोनी, सुधीर कुमार, संतोष कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >