समन्वय बना कर काम करें अधिकारी: उपायुक्त

अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की.

कोडरमा बाजार. जिले के नये उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने योगदान देने के उपरांत अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. जिला प्रशासन की पूरी टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें. सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण पर अधिक फोकस किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन केवल प्रशासनिक दायित्व ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व भी है, जिसे सभी पदाधिकारियों को पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ निभाना चाहिए. बैठक में डीडीसी रवि जैन, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, डीटीओ विजय कुमार सोनी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार, डीपीओ अनूप कुजूर समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, बीडीओ आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >