जयनगर: रघुनियाडीह स्थित नूरी मोहल्ला में गुरुवार को जामिया फातिमा लिलबनात की ओर से पहली महिला नूरी इज्तिमा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और दीन-ए-इस्लाम की आवश्यक शिक्षाओं को सुनकर उस पर अमल करने का संकल्प लिया.
इस दौरान सादिसा और खामिसा की छात्राओं ने वुजू और गुस्ल से जुड़े आवश्यक मसाइल, प्रचलित गलतफहमियों का समाधान और कपड़ों को पाक करने की सही विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया. वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य गांव में धार्मिक वातावरण को मजबूत करना और इस्लामी शिक्षाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है. उन्होंने भविष्य में अधिक से अधिक लोगों से ऐसे दीनी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की.
कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं के लिए दीन पर अमल की तौफीकव मुहम्मद नौशाद आलम अमजदी के पुत्र सअद रजा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष दुआ की गयी.
