फ्लाई ऐश लोड नौ वाहन जब्त, लगा जुर्माना

केटीपीएस के ऐश पॉंड से फ्लाई ऐश की ढुलाई में अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर बुधवार को एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया़

11कोडपी60 कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहन. कोडरमा. केटीपीएस के ऐश पॉंड से फ्लाई ऐश की ढुलाई में अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर बुधवार को एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया़ इस दौरान फ्लाई ऐश लदी नौ गाड़ियों को पकड़ा गया, जिनमें से कुछ ओवरलोड थीं और कुछ के कागजात में खामियां मिली़ यही नहीं कुछ वाहन पूरी तरह से कवर नहीं पाये गये. ऐसे में एसडीओ ने संबंधित वाहनों पर आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की. डीटीओ विजय कुमार सोनी ने वाहनों पर जुर्माना लगाया. साथ ही वाहन मालिकों को नोटिस भी जारी किया. मौके पर एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि ऐश की ढुलाई के दौरान वाहन को पूरी तरह से ढकना अनिवार्य होगा. यही नहीं किसी भी प्रकार के लीक या रिसाव को सख्ती से रोका जाना चाहिए, वाहन में फ्लाई ऐश का परिवहन निर्धारित मानक वजन के अनुसार किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >