खून से लथपथ मिला नवादा का व्यक्ति

व्यक्ति के इस तरह पड़े होने की सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया

डोमचांच. घरवरियाबार पुल के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा मिला. व्यक्ति के इस तरह पड़े होने की सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज किया जा रहा है़ घायल व्यक्ति बेहोशी हालत में है. डोमचांच थाना के एसआई सुबोध पाठक ने बताया कि घायल की पहचान मुन्नी यादव (पिता सरयू यादव, निवासी कुरुचक गोविंदपुर नवादा बिहार) के रूप में की गयी है. परिजनों को सूचना दे दी गयी है.

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

चंदवारा. रेलवे पुल चंदवारा के सपीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया़ घायल की पहचान पीयूष कुमार 25 वर्ष निवासी हरिला बरही के रूप में हुई है़ बताया जाता है कि ट्रक पिपराडीह रेलवे रैक प्वाइंट में माल लोड करने जा रहा था़ वहीं युवक चंदवारा से बरही अपने घर जा रहा था़ इसी दौरान ट्रक ने उक्त युवक को अपनी चपेट में ले लिया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >