नौजवान संघ ने शहादत दिवस पर शहीदों को याद किया

उदय त्रिवेदी ने कहा कि नौजवानों को भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिए.

जयनगर. अखिल भारतीय नौजवान संघ कोडरमा जिला इकाई द्वारा भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव का शहादत दिवस निरंकारी भवन गोहाल में मनाया गया. इस दौरान गोष्ठी भी की गयी, जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिलाध्यक्ष रंजन रजक ने की. उदय त्रिवेदी ने कहा कि भगत सिंह के सपनों का भारत नहीं हो पाया है, नौजवानों को भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत से प्रेरणा लेना चाहिए. जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है. गोष्ठी को जिला मंत्री अर्जुन यादव, सोनिया देवी, राजेंद्र रजक, महेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य रमेश प्रसाद यादव, अशोक यादव, सुखदेव पांडेय, कामेश्वर पंडित, रामकृष्ण शर्मा आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर नागेश्वर दास, सुदामा यादव, संगीता देवी, प्रियंका देवी, सज्जन सिंह, सच्चिदानंद यादव, गजाधर यादव, प्रदीप यादव, सावित्री देवी, उमा देवी, बसमतिया देवी आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन सिकंदर कुमार ने किया.

ग्रिजली कॉलेज में शहीद दिवस पर पदयात्रा व श्रमदान

कोडरमा .ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं मेरा युवा भारत कोडरमा के संयुक्त तत्वावधान में शहीद दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गयी. प्राचार्य सहित सभी सहायक प्राध्यापक एवं सभी प्रशिक्षुओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. प्रशिक्षु नीलू कुमारी ने शहीदों की शहादत और उनके योगदानों पर अपने विचारों को साझा किया. इसके पश्चात महाविद्यालय के स्वयंसेवक पदयात्रा में सम्मिलित हुए और गोद लिये गांव इंदरवाटांड़ में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम को सफल बनाने में कोडरमा मेरा युवा भारत, कोडरमा के कार्यक्रम समन्वयक नैयर परवेज एवं सनी राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम में सोनिया कुमारी, उर्मिला कुमारी, नंदनी कुमारी, प्रिया कुमारी, अनिशा कुमारी, रितिका कुमारी, कविता कुमारी, मनीषा कुमारी, बबीता कुमारी, अंजली कुमारी, श्रेया सिन्हा, हेमलता कुमारी, अंजली कुमारी, खुशबू रानी, प्रियंका कुमारी, श्रद्धा सुमन, सुवेता कुमारी, शोभा कुमारी, साक्षी कुमारी, रितिका कुमारी, निकिता कुमारी, सुधा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुलेखा कुमारी, समीना प्रवीण, मुनिता शर्मा, मुनिता कुमारी, संजू कुमारी, उजाला कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >