डोमचांच बाजार में अतिक्रमण पर नगर प्रशासन सख्त, नालियों की सफाई के साथ लगाये जा रहे ढक्कन

डोमचांच बाजार में अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए नगर प्रशासन ने सफाई अभियान शुरू किया है। दुकानदारों से सड़क खाली रखने की अपील की गई है।

डोमचांच, कोडरमा : बाजार में जाम नालियों और सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर प्रशासन ने व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू कर दी है. नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा के नेतृत्व में बाजार के विभिन्न हिस्सों में जाम पड़ी नालियों की सफाई करायी गयी. कई स्थानों पर नालियों के टूटे या गायब ढक्कनों की समस्या दूर करते हुए नये ढक्कन भी लगाये जा रहे हैं.

रेलिंग के बाहर दुकान लगाने पर रोक

बाजार रोड में जाम की समस्या से निजात दिलाने और सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर प्रशासन की टीम ने निरीक्षण किया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर लगायी जा रही लोहे की रेलिंग का जायजा लिया गया. दुकानदारों से रेलिंग के बाहर सड़क पर दुकान नहीं लगाने की अपील की गयी. नगर प्रशासन के अनुसार सड़क किनारे सब्जी और फल की दुकानें लगने से आवागमन का रास्ता संकरा हो जाता है.

निर्धारित शेड में दुकान लगाने की अपील

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से कहा गया कि वे लोहे की रेलिंग के अंदर ही अपनी दुकान लगायें, ताकि सड़क का हिस्सा खाली रहे और वाहनों के आवागमन में परेशानी न हो. छोटे स्तर पर सब्जी बेचने वालों के लिए नगर प्रशासन की ओर से शेड की व्यवस्था की गयी है. ऐसे दुकानदारों से सड़क पर दुकान लगाने के बजाय निर्धारित शेड में दुकान लगाने की अपील की गयी.

नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि सड़क पर दुकान लगाने के कारण बाजार रोड में जाम की समस्या उत्पन्न होती है. छोटे सब्जी विक्रेताओं के लिए शेड बनाया गया है, इसलिए सभी उसका उपयोग करें. दुकानदारों से भी अपनी दुकान लोहे की रेलिंग के अंदर लगाने का अनुरोध किया गया है, ताकि बाजार में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी कर सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे जुर्माना लगाने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

खबर प्रकाशित होने के बाद शुरू हुई कवायद

ज्ञात हो कि गत आठ सितंबर को प्रभात खबर ने बाजार रोड में अतिक्रमण से हो रही परेशानी को लेकर विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी. इसके बाद नगर प्रशासन की ओर से व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >