सतगावां. सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज पंचायत के झरगांव में दो जुलाई 2023 को वज्रपात से दो बच्चों की मौत के बाद सरकार की ओर से स्वीकृत मुआवजा राशि में धोखाधड़ी और अवैध उगाही के आरोप की जांच का आदेश दिया गया है. पीड़ित महिला उर्मिला देवी के आवेदन के आधार पर बीडीओ मनोज कुमार रवि ने मामले की जांच के निर्देश दिये हैं.
मुखिया पर 3.50 लाख रुपये निकालने का आरोप
पीड़ित महिला उर्मिला देवी ने आरोप लगाया है कि मुखिया मंटू चौधरी ने उन्हें चकमा देकर अंगूठा लगवा लिया और स्वीकृत मुआवजा राशि में से 3 लाख 50 हजार रुपये अवैध रूप से निकाल लिये. महिला ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी करेंगे जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ मनोज कुमार रवि ने पत्र जारी कर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को जांच का निर्देश दिया है. उन्होंने आवेदन में दर्ज शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
