मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने सेंट जेवियर को किया पराजित

कोडरमा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम ने सेंट जेवियर स्कूल को 151 रनों से पराजित किया.

कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे रोटरी कोडरमा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम ने सेंट जेवियर स्कूल को 151 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने 22.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 201 रन बनाये. मॉडर्न की ओर से राहुल ने 47, हार्दिक ने 29 और कुमार अनुराग ने 18 रन का योगदान दिया. जवाब में सेंट जेवियर स्कूल की टीम 50 रन पर सिमट गयी. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के राहुल आर्यन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. सफलता पर विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा एवं प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >