कोडरमा. भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत विशेष पोर्टल के माध्यम से मंगलवार को विधायक डॉ नीरा यादव, डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार शिवाशीष ने स्व-गणना की. इस दौरान विधायक ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उक्त पोर्टल (www.se.census.gov.in) का उपयोग कर स्व-गणना करें तथा भारत की जनगणना 2027 की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभायें. मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला समन्वयक अक्षय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. बता दें कि यह सुविधा विशेष पोर्टल के माध्यम से 15 मई तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी.
विधायक, डीसी और एसपी ने की स्व गणना
यह सुविधा विशेष पोर्टल के माध्यम से 15 मई तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी.

विधायक, डीसी और एसपी ने की स्व गणना