कोडरमा: कोडरमा के चंदवारा प्रखंड के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में संचालित निजी विद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र व छात्रा के लापता होने के मामले में दोनों को धनबाद स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है़ ओपी प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि लापता छात्र व छात्रा को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है.
बता दें कि लापता छात्रा के पिता शैलेंद्र प्रजापति मदनगुंडी निवासी व लापता छात्र के भाई रौशन कुमार निवासी मदनगुंडी ने ओपी में आवेदन देकर बच्चों के खोजबीन की गुहार लगायी थी़ उक्त दोनों छात्र छात्रा 10 अगस्त को स्कूल पढ़ने गये थे़ छुट्टी होने के बाद दोनों स्कूल से बाहर निकल गये, मगर बस में सवार नहीं हुए़ उसके बाद इन दोनों का कोई पता नहीं चला था.
