कुकिंग प्रतियोगिता में परसाबाद की मीना अव्वल

प्रखंड मुख्यालय स्थित जयनगर में मध्याह्न भोजन योजना के तहत प्रखंड स्तरीय रसोइया कुकिंग प्रतियोगिता हुई.

जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित जयनगर में मध्याह्न भोजन योजना के तहत प्रखंड स्तरीय रसोइया कुकिंग प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में विभिन्न संकुलों से आयी रसोइयों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने व्यंजन कौशल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में परसाबाद संकुल की मीना देवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. लतबेधवा संकुल की रीता देवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में कन्या मध्य विद्यालय की उर्मिला देवी एवं सावित्री देवी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय साथ की लता देवी, मध्य विद्यालय घंघरी की संतोषी देवी तथा मध्य विद्यालय तिलोकरी की सबिया देवी सहित कई रसोइयों ने भाग लिया. निर्णायक के रूप में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राधा सिंह, एमडीएम ऑपरेटर शैलेंद्र कुमार सिंह, बीआरपी विकास राम, विशेष शिक्षक सुजीत कुमार यादव, विकास यादव, ऑपरेटर अजय कुमार राणा, शिक्षक सकलदेव राम, अरुण कुमार पटेल, गुलाब राम, गंगाधर दास, धनेश्वर राम आदि मौजूद थे. निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के व्यंजनों का स्वाद चखकर मूल्यांकन किया और विजेताओं को सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >